ग्रेटर नोएडा। इनोवेटिव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस की ओर से आयोजित इनोवेटिव क्रिकेट प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला इनोवेटिव वॉरियर्स और गलगोटिया टीम के बीच खेला गया। इनोवेटिव वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित आठ ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर कुल 81 रन बनाए। जवाब में उतरी गलगोटिया टीम ने दो गेंद शेष रहते हुए पांच विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया और ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार युवराज को दिया गया, जिन्होंने मैच के अंतिम क्षणों में लगातार 5 गेंदों पर 5 विकेट लेकर खेल का रुख बदल दिया। इस मौके पर असजद, अभिषेक त्रिपाठी, केआर शर्मा, तितिक्षा शर्मा, देवाशीष गौर आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो