फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करना चाहते हैं युवीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-107 निवासी युवीर मिश्रा (8) शहर के उभरते स्केट बोर्डिंग सितारों में से एक हैं। उन्होंने हाल ही में जिला प्रतियोगिता में स्वर्ण और कांस्य पदक जीता है। उन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। युवीर का सपना है कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करें और गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करें। उनके पिता वेंकटेश मिश्रा और माता पूजा मिश्रा बताती हैं कि युवीर बेहद अनुशासित और समर्पित खिलाड़ी हैं। वे हर दिन दो घंटे स्केट बोर्डिंग का अभ्यास करते हैं। वर्तमान में वह हेरिटेज एक्सपीरिएंशल स्कूल के छात्र हैं। कोच पारुल वर्मा ने बताया कि युवीर मिश्रा पढ़ाई के साथ खेल में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। परिवार का कहना है कि युवीर की मेहनत और लगन ही उन्हें आने वाले समय में देश का गौरव बनाने की दिशा में आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें