ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित 12वीं ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ी युवदीप सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में 23 राज्यों और 6 पैरामिलिट्री फोर्स के 2500 से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में हिस्सा लिया। जिले से युवदीप सिंह ने कैडेट कैटेगरी में पुमसे ताइक्वांडो इवेंट में भाग लिया। कोच रविंदरपाल सिंह ने बताया कि खिलाड़ी ने लगातार मेहनत और अनुशासन के दम पर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी युवदीप और बेहतर प्रदर्शन करेंगे। संवाद