दादरी (संवाद)। पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर समाधिपुर गांव के पास कैंटर चालक को कार सवार कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से पीट कर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए दादरी के अस्पताल में भर्ती कराया है। ग्रेनो के इमलिया गांव निवासी फतेह नागर के कैंटर पर नदीम चालक है। नदीम सामान लेकर 18 अगस्त की देर शाम गाजियाबाद जा रहा था। समाधिपुर के नजदीक पहुंचा तो सेंट्रो कार सवार युवकों ने उसे रोक कर गाली-गलौज की। विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीट दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तीन-चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू की है।