ग्रेटर नोएडा। डेल्टा-1 मेट्रो स्टेशन के पास से बाइक सवार बदमाश युवक का मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की है। तिलपता निवासी चेतन कुमार जायसवाल 17 मई की सुबह डेल्टा-1 मेट्रो स्टेशन के पास मोबाइल फोन पर बात करते हुए पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से बाइक से आए दो बदमाश मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गये। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो