बल्लभगढ़। नीमका जेल के बाहर 16 नवंबर को कार की छत पर बैठकर हुड़दंग मचा रहे युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया कि युवक एक जेलकर्मी की बेटी की शादी में बरात लेकर आए थे। समारोह का आयोजन जेल परिसर स्थित सामुदायिक भवन में था। बताया जा रहा है कि सामुदायिक भवन को जेल के स्टाफ क्वॉटर में रह रहे कर्मचारियों के परिवार की सुविधा के लिए बनाया गया है। जेल अधीक्षक ने बताया कि वीडियो जेल परिसर से बाहर की है। जेल परिसर में किसी प्रकार की हुड़दंग बाजी नहीं हुई है। संवाद