नोएडा। सोरखा गांव में सुमित यादव और उसके दोस्त विवेक पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। सोरखा निवासी पीतम सिंह ने बताया कि उनका बेटा सुमित साथी विवेक के साथ डूब क्षेत्र में काम से गया था। इस दौरान गांव के ही दो भाई सोनू, सचिन और एक अज्ञात व्यक्ति ने युवकों से गाली गलौज की। विरोध करने पर तीनों ने उस पर रॉड, ईंट और धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। पुलिस ने सुमित के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो