फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्लोबल वन कंसल्टिंग युवाओं को देगा वैश्विक पहचान

विज्ञापन
मंच पर मुख्य अतिथि को सम्मानित करते हुए
विज्ञापन
आगरा के बाद नोएडा में शुरू हुई कंसल्टिंग
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ग्लोबल वन कंसल्टिंग ने शनिवार को नोएडा सेक्टर 18 में अपने मुख्यालय का उद्घाटन करते हुए अपने एकीकृत बहु-क्षेत्रीय वैश्विक बिज़नेस इकोसिस्टम की शुरुआत की। उद्घाटन इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसीएल) के पूर्व निदेशक (वित्त) अरुण कुमार शर्मा और उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उद्योग जगत, निवेशकों, उद्यमियों, शिक्षाविदों और विभिन्न क्षेत्रों के लोग मौजूद रहे। कंपनी ने बताया कि वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, रणनीतिक परामर्श, निवेश, अंतरराष्ट्रीय व्यापार, एविएशन, शिक्षा और हेल्थकेयर जैसे क्षेत्रों में एकीकृत सेवाएं प्रदान करेगी।
------
ऋषभ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें