युवक के साथ गाली-गलौज कर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
दादरी संवाद।
कोतवाली दादरी क्षेत्र के बाईपास पर युवक के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की गई। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उपचार कराने के बाद घायल ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसीपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि हापुड़ के भटियाना गांव निवासी हिमांशु परिवार के साथ रहते हैं। वह दादरी कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर गत्ता कंपनी में नौकरी करते हैं। सात अप्रैल को कंपनी में कार्य करने के दौरान पारपा गांव निवासी दीपक व उसके साथी ने गाली-गलौज कर मारपीट की। जब वह ड्यूटी खत्म कर कंपनी के बाहर निकला और बाईपास पर पहुंचा तो दीपक व उसके साथी ने रोक लिया। लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने तीन दिन बाद दीपक व उसके साथी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।