नोएडा। युवाओं को वैश्विक नेतृत्व, कौशल विकास और करियर के अवसरों से जोड़ने के लिए वाईएसएस फाउंडेशन और एस्पायरिंग लीडर्स इंडिया फाउंडेशन (एएलआईएफ) के बीच समझौता हुआ। इसके तहत एस्पायर लीडर्स कार्यक्रम की पहुंच बढ़ाई जाएगी और युवाओं को नेतृत्व विकास, करियर तैयारी, मार्गदर्शन व नेटवर्किंग के अवसर मिलेंगे। हार्वर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर तरुण खन्ना और प्रोफेसर करीम लखानी द्वारा स्थापित यह छह सप्ताह का पूर्णतः वित्तपोषित ऑनलाइन कार्यक्रम है। इसमें नेतृत्व शिक्षा, संवाद कौशल, डिजिटल परिवर्तन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और सामाजिक प्रभाव जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाता है। समझौते पर नोएडा में दोनों संस्थाओं के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए।