फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागर निकला शोएब: धर्म छिपाकर छात्रा से किया दुष्कर्म, लाखों का कैश व ज्वेलरी भी हड़पने का आरोप

Wed, 11 Jan 2023 07:21 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

युवती का आरोप है कि सागर नाम के युवक से उसकी दोस्ती थी। छानबीन करने के बाद पता चला कि उसका असली नाम शोएब अंसारी है। पीड़िता ने आरोपी पर दुष्कर्म करने और जबरन शादी का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा कोतवाली फेज टू क्षेत्र में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म करने और उससे ज्वेलरी व कैश लेने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बीए की छात्रा के साथ आरोपी ने धर्म छिपाकर दुष्कर्म किया। इस मामले में पीडि़ता के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली फेज टू में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कोतवाली फेज टू क्षेत्र में रहने वाली युवती एक प्राइवेट कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रही है। युवती का आरोप है कि सागर नाम के युवक से उसकी दोस्ती थी। आरोपी कुछ दिन से युवती पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा था। इसको लेकर वह उसे परेशान कर रहा था। इसी बीच युवती को पता चला कि आरोपी अपनी पहचान छुपाकर उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था।

छानबीन करने के बाद पता चला कि उसका असली नाम शोएब अंसारी है। पीड़िता ने आरोपी पर दुष्कर्म करने और जबरन शादी का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि शोएब ने उसे एक लाख कैश व लाखों की ज्वेलरी भी ले ली। नोएडा सेंट्रल के डीसीपी रामबदन सिंह का कहना है कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें