ग्रेटर नोएडा। इमलियाका गांव में युवा रालोद के जिलाध्यक्ष निशांत भाटी का पदाधिकारियों ने सोमवार को स्वागत किया। इस मौके पर निशांत भाटी ने कहा कि हमें राष्ट्रीय लोकदल के सदस्यता अभियान को गांव में सक्रिय रूप से आगे बढ़ाना होगा। युवाओं को पार्टी से जोड़ने से संगठन मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही देश और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की नींव है और रालोद युवाओं की आवाज को बुलंद करने का मंच है। उन्होंने संगठनात्मक मजबूती के लिए संजीव गुर्जर को जिला सचिव पद पर नियुक्त किया। ब्यूरो