नोएडा (संवाद)। शहर के सेक्टर-33ए स्थित इस्कॉन मंदिर में समृद्धि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पुंडरीक विद्यानिधि ने श्रद्धालुओं को जीवन में शांति प्राप्त करने के उपाय बताए। उन्होंने महारानी कुंती, भक्त प्रह्लाद व ध्रुव और भीष्म देव के जीवन से प्रेरक प्रसंग सुनाए और बताया कि किस प्रकार उनके आदर्शों को अपनाकर सुखद और संतुलित जीवन जिया जा सकता है। बैकुंठ निवास ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से नोएडा के कई युवा इस्कॉन मंदिर से जुड़ रहे हैं और नशे, तनाव और नकारात्मक आदतों से दूर होकर आध्यात्मिक जीवन शैली की ओर अग्रसर हो रहे हैं।