फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बीड़ी न देने पर युवक की हत्या, चार नाबालिग पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर की वारदात, युवक छोटे भाई व दोस्तों के साथ काम निकला था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गाजीपुर में मंगलवार शाम को बीड़ी देने से इंकार करने पर अरुण (18) की हत्या कर दी गई। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने 15 से 17 वर्ष के चार नाबालिगों को पकड़ लिया है। पुलिस का कहना है कि वारदात के समय चारों नाबालिग नशे में थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से बहराइच, यूपी निवासी अरुण परिवार के साथ मुल्ला कालोनी के नजदीक पेपर मार्केट में रहता था। परिवार में माता-पिता, दो भाई व एक बहन है। अरुण गुजरात में नमकीन बनाने वाली एक फैक्टरी में काम करता था। पांच दिन पहले ही वह छुट्टी लेकर घर आया था। मंगलवार शाम करीब 6:45 बजे अरुण छोटे भाई करन के अलावा दोस्त मस्तराम और रितिक के साथ बाहर किसी काम से निकला था। इस बीच छोटी मस्जिद मुल्ला कालोनी के पास चार लड़कों ने अरुण से बीड़ी मांगी। मना करने पर आरोपी आगबबूला हो गए। उन्होंने अरुण को पकड़ा और चाकू से हमला कर दिया। करन व दोस्त अरुण को एलबीएस अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान अरुण ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर सीसीटीवी से पड़ताल की। छानबीन के बाद पुलिस ने चारों नाबालिगों को दबोच लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें