ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कस्बे में बृहस्पतिवार रात सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक नौशाद अहमद (27) मूलरूप से चंदौसी के रहने वाले थे और वर्तमान में सूरजपुर कस्बे में रह रहे थे। बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे वह पैदल घर जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो