फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Fri, 19 Sep 2025 02:27 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार राजमार्ग पर रायवाला फ्लाईओवर के समीप दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। दोपहिया वाहन पर सवार युवक हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर आ रहा था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार सुबह की है। अनाज मंडी रुड़की निवासी सौरभ (23) पुत्र मांगेराम अपने दोपहिया वाहन से ऋषिकेश की ओर आ रहा था। रायवाला फ्लाईओवर के समीप एक अज्ञात वाहन युवक को टक्कर मारकर भाग गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया कि युवक श्यामपुर फाटक के समीप एक फर्नीचर की दुकान में कारपेंटर का काम करता था। बृहस्पतिवार सुबह युवक अपने घर से दुकान की ओर काम पर आ रहा था, इस दौरान सड़क दुर्घटना हो गई। कोतवाली पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें