नोएडा (संवाद)। सेक्टर-123 लिंक रोड पर सात नवंबर को हुए हादसे में युवक की मौत के मामले में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर जांच की जा रही है। हरि सिंह मूलरूप से उत्तराखंड के चंपावत के ग्राम सल्ली के रहने वाले थे। वह वर्तमान में हैवतपुर, ग्रेटर नोएडा में रह रहे थे और सेक्टर-132 स्थित एक कैसीनो क्लब में काम करते थे। सात नवंबर की देर रात वह सेक्टर-123 लिंक रोड से गुजर रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। नौ नवंबर की शाम करीब सात बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।