फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन




नोएडा। होशियारपुर गांव के पास सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। बुरी तरह घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उसकी पहचान बदायूं निवासी कौसर अली के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में मोहम्मद शफीक ने बताया कि शुक्रवार को होशियारपुर गांव के पास भतीजा कौसर पैदल जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे वाहन ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें