नोएडा थाना फेज-2 क्षेत्र में बेइज्जती सहन न होने पर एक युवक ने अपने दोस्त की चारपाई की पाटी मारकर हत्या कर दी। मृतक युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना रविवार देर रात की है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।