फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: मिनी बस में बाइक छूने पर युवक की बेहरमी से मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलोई में में सात-आठ युवकों ने बुरी तरह पीटा, बाद में पेट में किए चाकू के कई वार
विज्ञापन

युवक के बड़े भाई से पहले मिनी बस चालक का हुआ था झगड़ा
छोटा भाई थाने पहुंचा तो पुलिस ने बाइक लाने को भेज दिया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
नांगलोई में मंगलवार रात मिनी बस (आरटीवी) से बाइक छूने पर चाकू से गोदकर साहिल मलिक (23) की हत्या कर दी गई। साहिल का बड़ा भाई विशाल बाइक पर था। उसका मिनी बस में मौजूद लड़कों से झगड़ा हो गया था। विशाल जान बचाकर किसी तरह नांगलोई थाने पहुंचा और छोटे भाई साहिल को कॉल कर दी। विशाल की बाइक झगड़े वाली जगह पर ही छूट गई थी। पुलिसकर्मी के कहने पर विशाल ने साहिल को मौके से बाइक लेने भेज दिया, लेकिन घात लगाए लड़कों ने साहिल की पिटाई कर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। पुलिस ने विशाल का बयान लेकर हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बुधवार दोपहर को पुलिस ने दो लड़कों को हिरासत में ले लिया था। पुलिस पूछताछ कर अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
पुलिस के मुताबिक, साहिल परिवार के साथ एफ-ब्लॉक, कविता कालोनी, नांगलोई में रहता था। परिवार में पिता शकील मलिक, मां रुकसाना के अलावा बड़ा भाई विशाल और दो बहनें हैं। शकील का प्रॉपर्टी का कारोबार है। विशाल पेशे से आर्किटेक्ट है। साहिल उद्योग विहार मेट्रो स्टेशन के पास हुंडई के शोरूम में जॉब करता था। साहिल के ताऊ सलीम मलिक ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे विशाल कविता काॅलोनी में मौजूद जिम से घर लौट रहा था। इस बीच नजफगढ़ रोड, सर्वोदय विद्यालय के पास उसकी बाइक मिनी बस से छू गई। विशाल और मिनी बस वाले के बीच कहासुनी होने लगी। थोड़ी देर में हाथापाई की नौबत आ गई। आरोप है कि आरोपियों ने विशाल के ऊपर मिनी बस चढ़ाने का प्रयास किया। चालक ने कॉल कर अपने साथियों को भी बुला लिया। करीब सात-आठ लोगों ने विशाल की पिटाई कर बाइक में भी तोड़फोड़ कर दी। विशाल किसी तरह वहां से भागा और पास में मौजूद थाने पहुंचा। उसने थाने में जाकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद साहिल को कॉल कर दी। उस समय साहिल ड्यूटी से घर लौट रहा था। वह सीधे थाने पहुंचा। थाने में मौजूद पुलिसकर्मी ने विशाल और साहिल से मौके से बाइक लाने के लिए कहा। साहिल मौके पर बाइक लेने चला गया तो सात-आठ युवकों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले उसको जमकर पीटा और बाद में पेट में चाकू से कई वार कर दिए। साहिल किसी तरह वहां से जान बचाकर भागने लगा। इस बीच वह दो बार सड़क पर गिरा। एक दोस्त ने उसे घायल देखकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे बालाजी एक्शन अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अलावा क्राइम टीम और एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस पर लापरवाही का आरोप, परिजनों का हंगामा
पिता शकील मलिक ने आरोप लगाया कि बेटे विशाल पर दो-तीन बार आरटीवी चढ़ाने का प्रयास किया गया। बेटे ने कॉल की तो उन्होंने विशाल को सीधे थाना जाने के लिए कहा। घटनास्थल से थाना महज 100 मीटर दूर है। विशाल वहां पहुंचा। थाने में मौजूद आईओ ने उसे बयान लिखकर देने के लिए कहा। इसके बाद साहिल भी वहां पहुंच गया। आईओ ने विशाल और साहिल से खुद ही बाइक लाने के लिए कहा। उसका कहना था कि मौके से बाइक लाने की उसकी कोई जिम्मेदारी नहीं है। साहिल के वहां पहुंचते ही आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। यदि पुलिसकर्मी साहिल के साथ मौके पर जाते तो जान बच जाती। इसे लेकर परिजनों ने थाने के बाहर नाराजगी जाहिर की। पुलिस ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर परिवार को भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें