दनकौर (संवाद)। ऊंची दनकौर निवासी एक युवक से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पवन सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 अक्टूबर सुबह वह अपने प्लॉट पर था। इसी दौरान उसके घर के सामने खड़े अभिषेक उर्फ लालू ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर अभिषेक ने डंडे से पवन पर हमला कर दिया। पवन को गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट के बाद आरोपी फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि आरोप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।