फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उधार दी रकम मांगने पर युवक से मारपीट

Mon, 24 Nov 2025 01:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के जब्बार गांव में उधार दी रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित का दावा है कि उसका हाथ टूट गया। मेंहदावल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। तहरीर में जयप्रकाश पुत्र संतलाल निवासी जब्बार ने कहा है कि उन्होंने अपनी जिम्मेदारी पर सरिता पत्नी रामसुमेर को गांव के ही विनोद सिंह से दो वर्ष पूर्व कर्ज दिलाया था। कर्ज लेते समय सरिता ने चुकाने का वादा किया था। लेकिन, उसने पैसा वापस नहीं किया। विनोद सिंह मुझसे बार-बार पैसा मांगते थे। मैंने पिछले सोमवार को रकम वापसी के लिए सरिता से कहा तो सरिता, शिव व शिवप्रकाश ने गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट का घायल कर दिया। अब भी लोग जान माल की धमकी दे रहे हैं। मेंहदावल पुलिस ने तीनों नामजद आरोपितों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें