ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने हाइवा और डंपरों की बैटरी चोरी करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की चार बैटरी बरामद हुई है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी अशोक भाटी, निवासी महिपा जागीर गांव, बुलंदशहर को सेक्टर-154 में ऐस ग्रुप की निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोप ने बताया कि वो रात में कार से अलग-अलग क्षेत्रों में घूमता था। निर्माणाधीन स्थलों व सुनसान स्थानों पर खड़े रहने वाले भारी वाहनों की रेकी करता था और मौका मिलने पर बैटरी चोरी कर फरार हो जाता था। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो