फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युका गेम्स हैदराबाद को सबसे युवा उद्यमी पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन

-
युका गेम्स हैदराबाद को सबसे युवा उद्यमी पुरस्कार
-इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में खिलौना इंडिया टॉयज एंड गेम्स फेयर हुआ संपन्न
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में दूसरे खिलौना-इंडिया टॉयज एंड गेम्स फेयर का रविवार को समापन हो गया। आखिरी दिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, सबसे नवीन उत्पाद, सबसे युवा उद्यमी, सस्टेनेबल उत्पाद और स्टार्ट-अप्स के बीच सबसे इनोवेटिव उत्पादों के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए। युका गेम्स हैदराबाद को सबसे युवा उद्यमी पुरस्कार मिला।
सर्वोत्तम प्रदर्शन में एशियन हैंडीक्राफ्ट्स गुरुग्राम को स्वर्ण, प्रेरा टेक्सटाइल्स इंटरनेशनल पानीपत को रजत और बटरफ्लाई एडुफील्ड्स हैदराबाद को कांस्य पदक दिया गया। वहीं इलेक्ट्रोबोटिक मैन्युफैक्चरिंग भिवंडी को सबसे इनोवेटिव उत्पाद, विजय डिज़ाइन इंस्पिरेशन्स ग्रेटर नोएडा को टिकाऊ उत्पाद और इंदु टॉयज अहमदाबाद को स्टार्ट-अप में सबसे इनोवेटिव उत्पाद का खिताब दिया गया। हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) के कार्यकारी निदेशक आरके वर्मा ने बताया कि कि मेले में 200 से अधिक विदेशी खरीदारों और उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 500 से अधिक घरेलू वॉल्यूम खरीदारों और 3000 से अधिक सामान्य आगंतुकों ने भ्रमण किया। खिलौना निर्माताओं ने 14 करोड़ रुपये का व्यवसाय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में कनाडा, हांगकांग, इंडोनेशिया, जापान, अमेरिका, नीदरलैंड, यूएई, वियतनाम, सऊदी अरब, उज्बेकिस्तान और कई अन्य देशों से खरीदार आए। आईईएमएल के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि खिलौना बाजार में क्लासिक और विरासत खिलौनों की तरह नए उत्पादों की मांग में वृद्धि देखी जा रही है। आयोजकों ने बताया कि भारतीय खिलौना उद्योग वर्ष 2028 तक 3 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है। इसका निर्यात 2018-19 में 203.42 मिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2022-23 में 325.72 मिलियन अमेरिकी डॉलर पहुंच गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें