फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्कूटी सवार युवती को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। स्पैक्ट्रम मॉल के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायल युवती का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़िता सुनैना की बहन सेक्टर-73 स्थित महादेव अपार्टमेंट निवासी सुषमा झा की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। उन्होंने बताया कि सुनैना छह जुलाई की शाम स्कूटी से निकली थीं। इसी दौरान सेक्टर-75 स्थित स्पैक्ट्रम मॉल के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें सेक्टर-50 स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि वाहन चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें