सोसाइटी में काम करने गई युवती संदिग्ध परिस्थितियों में गायब
नोएडा। सेक्टर-78 स्थित सोसाइटी में काम करने गई युवती वापस नहीं लौटी। परिजनों ने युवती का पता लगाने का प्रयास किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परिजनों ने सेक्टर-113 थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सेक्टर-78 के जेजे कॉलोनी निवासी महेश कुमार ने बताया कि उनकी बेटी पिंकी 9 जून को सोसाइटी में काम करने के लिए घर से निकली थी। रात होने के बाद भी बेटी घर नहीं लौटी तो सोसाइटी में पता किया, वहां से कोई जानकारी नहीं मिली। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो