फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित लीजेंड्स क्रिकेट मैदान पर जारी अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमिफाइनल मुकाबले में यंग टैलेंट क्रिकेट अकादमी ने नौ विकेट से क्रिकपल्स को हरा दिया। क्रिकपल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवरों में दस विकेट पर 98 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग टैलेंट की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाकर मैच में जीत हासिल कर ली। वहीं दीपक ने मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता।