फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इंटर-स्कूल एक्वेटिक मीट में जेपी पब्लिक स्कूल के नन्हे तैराकों ने जीते पदक

विज्ञापन
Inter-School Aquatic Meet AchievementWe are proud to congratulate our young swimmers for
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। जीडी गोयनका स्कूल में आयोजित इंटर-स्कूल एक्वेटिक मीट में जेपी पब्लिक स्कूल, नोएडा के नन्हे तैराकों ने प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न जल क्रीड़ा स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एक्वा स्मार्ट वॉक प्रतियोगिता में नर्सरी ओपल की मोक्षिता ने रजत पदक हासिल किया, जबकि फानिश्री ने कांस्य पदक जीता। सेलर रेस में भी फानिश्री ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और अपना दूसरा पदक हासिल किया। नूडल रेस प्रतियोगिता में मोक्षिता ने स्वर्ण पदक जीता। इसी स्पर्धा में फानिश्री ने दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया। वहीं ट्यूब टॉस स्प्लैश प्रतियोगिता में यूकेजी की अन्विका राय ने रजत और कैरव ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें