ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित एक सोसाइटी में युवती के घर में जबरन घुसकर गाली-गलौज और डराने-धमकाने का मामला सामने आया है। सोनभद्र निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी मिर्जापुर निवासी शुभम से पिछले करीब तीन वर्षों से दोस्ती थी। रविवार को शुभम उनके घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाने लगा। दरवाजा नहीं खोलने पर वह किसी तरह किचन के रास्ते घर में घुस आया और गाली-गलौज करने लगा। घटना से घबराई युवती ने तत्काल डायल-112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो