यमुना सिटी। रबूपुरा थाना क्षेत्र के गांव भीकनपुर में मंगलवार को बिजली के खंबे पर तार डालने के विवाद में युवक से मारपीट की गई। आरोप है कि तीन लोगों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से युवक पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शीशपाल मंगलवार सुबह घर के बाहर खड़े थे, तभी गांव के ही अमन, केहर और निरंजन उसके घर के पास लगे बिजली के पोल पर तार डालने लगे। शीशपाल ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडे और लोहे की सरिया से पिटाई की। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो