फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रील का शौक पड़ा महंगा: विंडो सीट पर बैठकर बनाया वीडियो, ग्रेनो में सरेआम ट्रैफिक नियमों की उड़ी धज्जियां

Tue, 26 Nov 2024 09:38 AM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

एक बार फिर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए रील बनाने का वीडियो सामने आया है। गलगोटिया यूनिवर्सिटी के बाहर कार की खिड़की से बाहर निकलकर एक युवक ने रील बनाई। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी के बाहर रील बनाता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दनकौर कोतवाली क्षेत्र स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी के बाहर एक युवक का ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर रील बनाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक कार की विंडो सीट से बाहर झांकते हुए गाने पर रील बना रहा है।

विज्ञापन


इस दौरान आसपास से लोग और वाहन गुजरते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है और लोग इसे ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और सार्वजनिक सुरक्षा के साथ खिलवाड़ मान रहे हैं।  

विज्ञापन


दनकौर पुलिस के साथ ट्रैफिक पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। अधिकारियों ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे जोखिम भरे कृत्यों से बचें और यातायात नियमों का पालन करें।

पुलिस ने कहा कि चलती कार से स्टंट और रील बनाने के मामले बढ़ोतरी हुई है। यह युवाओं में बढ़ते सोशल मीडिया के क्रेज और उससे जुड़े खतरों को उजागर करती है। इस तरह की रील बनाने की आदत आम होती जा रही हैं और यह न केवल खुद युवक के लिए, बल्कि अन्य राहगीरों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें