ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पी-3 में रहने वाले आयूष पर बंदरो ने हमला कर दिया जिसके कारण उनके सिर पर
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर पी-3 में बृहस्पतिवार को बंदरों के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके सिर में पांच टांके लगाए गए हैं। घायल आयुष के पिता रामानंद ने बताया कि बेटा वर्क फ्रॉम होम में हैं। दोपहर वह खाना खाने के लिए छत से नीचे गए थे। इसी दौरान बंदरों का झुंड उनके घर की छत और बालकनी में आ गया। जब आयुष वापस ऊपर पहुंचे तो बंदरों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। खुद को बचाने की कोशिश में उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीढ़ियों से गिर गए। घटना के बाद सेक्टर के लोगों में डर का माहौल है। स्थानीय निवासी आदित्य भाटी का कहना है कि पिछले कई महीनों से इलाके में बंदरों की संख्या तेजी से बढ़ी है।