फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार की टक्कर से युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी/जेवर। जेवर के किशोरपुर गांव में रविवार सुबह सैर के लिए निकले युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शिकायतकर्ता अविंद कुमार के मुताबिक, किशोरपुर गांव निवासी अभिषेक गौतम (18) 26 अक्तूबर की सुबह लगभग पांच बजे सड़क किनारे दौड़ रहे थे। उसी दौरान कार ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन नजदीकी अस्पताल ले गए जहां से उन्हें दिल्ली एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें