ग्रेटर नोएडा। कासना कस्बे में एक 29 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार 1 अगस्त को जिम्स अस्पताल से मेमो के माध्यम से सूचना मिली कि कासना निवासी विकास को उसके परिजन मृत अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे हैं। सूचना पर पुलिस अस्पताल और उसके बाद मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि विकास (29) वाल्मीकि मोहल्ला कासना का निवासी था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि विकास ने शराब के नशे में परिजनों से हुई कहासुनी के बाद घर में लगे पंखे से फंदा लगा लिया। घटना के समय परिजनों ने उसे नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी पंकज शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो