फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चाकू की वार से घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। चोटपुर कॉलोनी में रविवार शाम पैसों के लेनदेन के विवाद में चाकू मारने से घायल युवक की सोमवार को इलाज के दौरान दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मैनपुरी के कछुपुरा समशेर गांव निवासी दीपक नोएडा की चोटपुर कालोनी में रहता था। पुलिस के मुताबिक, दीपक ने अपने दोस्त अमन व पीयूष से कुछ रकम ली थी। इसी बात को लेकर दीपक का दोनों दोस्तों से विवाद चल रहा था। रविवार को इसी बात को लेकर विवाद हुआ और दीपक को चाकू मार दिया गया था। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें