दादरी (संवाद )। बंबावड़ गांव के सामने वाहन का इंतजार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद के नाहल गांव निवासी मोहित सागर 11 जनवरी की शाम को पेरिफेरल हाइवे से बस में सवार होकर ग्रेटर नोएडा के गांव लडपुरा जा रहा था। बरसात व अंधेरा होने के कारण वह बस से उतर गया। बंबावड़ गांव के सामने सड़क पर खड़ा होकर दूसरे वाहन का इंतजार करने लगा। सड़क पर वाहन का इंतजार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता बृजलाल ने छह दिन बाद बादलपुर कोतवाली में वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।