फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टैंपो चालक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली में एक युवती ने टैंपो चालक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपी किसी बहाने से घर में आया था। तभी उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवती का परिवार दो मई को एक शादी समारोह में गया हुआ था। उनका टैंपो कासगंज निवासी उपदेश चलाता है। आरोप है कि घटना वाले दिन टैंपो की चॉबी घर में रखी थी। नौ मई को आरोपी टैंपो लेकर घर पर पहुंचा था। उस समय युवती घर पर अकेली थी। मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने छेड़छाड़ की। युवती के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें