ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र के सिरसा गोलचक्कर पर परीक्षा देकर घर लौट रही 25 वर्षीय युवती की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 22 नवंबर को बुलंदशहर के मुकेश कुमार अपनी पुत्री अर्चना शर्मा को सेक्टर-155 बी स्थित परीक्षा केंद्र से परीक्षा दिलाकर बाइक से घर वापस लौट रहे थे। दोपहर को जैसे ही उनकी बाइक सिरसा गोलचक्कर के पास पहुंची। तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में अर्चना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुकेश कुमार घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बाइक सवार युवती ने हेलमेट लगाया था कि नहीं। वहीं कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो