फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वो रंगीला निकला साहिल': मुझसे शादी कर लो नहीं तो परिवार को मार दूंगा, परेशान युवती ने फंदे पर झूलकर दी जान

Sat, 08 Mar 2025 08:42 AM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक युवती ने आत्महत्या कर ली। आरोपी युवती पर जबरन धर्म बदलने का दबाव बना रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
नोएडा में युवती ने दी जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मांतरण कर शादी करने के दबाव से परेशान होकर युवती ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। आरोपी ने युवती से पहले दोस्ती की और लव जिहाद कर धर्मांतरण का दबाव बनाया। 9 फरवरी को हुई आत्महत्या के मामले में कोतवाली फेज वन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मृतका युवती डीएलएफ मॉल में काम करती थी। युवती की मां ने पुलिस से शिकायत की है कि वे लोग मूल रूप से औरेया के रहने वाले हैं और सेक्टर-15 में रहते हें। करीब डेढ़ साल पहले उसकी बेटी की औरेया के ही रहने वाले रंगीला नामक युवक से दोस्ती हुई थी।

बाद में पता चला कि वह दूसरे धर्म का है और असली नाम साहिल कुरैशी है। रंगीला बेटी पर धर्मांतरण कर जबरन शादी का दबाव डालने लगा और लव जिहाद में फंसा लिया। इस मामले में औरैया के ही रहने वाले जयेश ने उनकी बेटी को बदनामी का डर दिखाकर पुलिस से कार्रवाई करवाने के लिए 20 हजार रुपये भी ले लिए थे।
विज्ञापन


इसके बाद भी उनकी बेटी को परेशान किया जा रहा था। जयेश एक पोर्टल चलाता है। आरोप है कि रंगीला ने उनकी बेटी को 9 फरवरी को कॉल कर धर्मांतरण के लिए धमकाया और ऐसा नहीं करने पर उसके भाई, बहन और मां की हत्या की धमकी दी। इससे वह परेशान हो गई और मॉल से घर पहुंचने के बाद घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में साहिल कुरैशी उर्फ रंगीला, इजहार अहमद और जयेश दुबे पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें