फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शादी समारोह में चली गोली में दनकौर का युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दनकौर। नोएडा के सेक्टर 142 में शादी समारोह में हुए मामूली विवाद के बाद हुए गोलीकांड में दनकौर का युवक घायल हो गया। घटना के समय वह बारात से दूर खड़ा हुआ था और गोली उसकी जांघ को चीरती हुई निकल गई। गांव मुहफाड़ निवासी सोविंद्र ने बताया कि उनका बेटा 27 अप्रैल को अपने दोस्त कार्तिक, गौरव, सौरभ और पुनीत के साथ दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए शहादरा गया था। यहां दो सगे भाई प्रशांत और शिवम का विवाह था। उन्होंने बताया कि विवाह समारोह के दौरान गांव मोइमापुर के कुछ लड़कों का विवाद दादूपुर के लड़कों के साथ हो गया। इस दौरान मोइमापुर के लड़कों ने गोली चला दी। उन्होंने बताया कि घटना के समय उनका बेटा कुछ ही दूरी पर खड़ा था और गोली उसकी जांघ में जा लगी। जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गए और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मोइमापुर के अकी, तनिस, प्रियांशु समेत अन्य कई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें