फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मार्केट में युवक पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। दिवाली के दिन सोमवार दोपहर सेक्टर-बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के रामपुर मार्केट में बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। गोल्फ विस्टा अपार्टमेंट अल्फा-2 में रहने वाले युवक के पिता शिवनाथ सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका बेटा सक्षम प्रताप सोमवार दोपहर दिवाली की झालर खरीदने के लिए रामपुर-बीटा-1 मार्केट गया था। इसी दौरान ई-273 के सामने गाड़ी में सवार एक महिला और दो पुरुषों ने उस पर हत्या के इरादे से हमला कर दिया। पिता के अनुसार हमलावर युवक को मरणासन्न अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। वही कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दूसरा पक्ष भी रामपुर मार्केट में खरीदारी के लिए आया था। इस दौरान वाहन पार्किंग को लेकर दोनों पक्षों में बहस के बाद विवाद हुआ था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें