बीज लेने के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन
ग्रेटर नोएडा संवाद। खरीफ की फसल की बुआई को लेकर निशुल्क बीज लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसको लेकर कृषि विभाग के अधिकारी किसानों को योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी विवेक दूबे ने बताया कि खरीफ की फसल के लिए बीज वितरण प्रक्रिया चल रही है। बीज लेने के लिए किसानों को विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। अरहर, उड़द, मूंग, संकर बीज और संकर ज्वार का बीज ले सकते हैं। 10 मई तक बुकिंग करनी होगी। उन्होंने बताया कि इस बीज के इस्तेमाल करने से सामान्य से अधिक उत्पादन होगा।