फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिवाली पर मिलेगा अनंतनगर में प्लाॅट खरीदने का मौका

विज्ञापन
अनंत नगर योजना। 
विज्ञापन
लखनऊ। अनंतनगर (मोहान रोड) योजना में एक बार फिर प्लॉट खरीदने का मौका आने वाला है। एलडीए दिवाली पर योजना में तीसरी बार पंजीकरण खोलने जा रहा है। इस बार करीब 500 प्लाॅटों के आवंटन के लिए पंजीकरण होंगे। पहले दो बार में करीब 700 प्लाॅटों का आवंटन हो चुका है। जमीन का रेट पहले की तरह ही 41150 रुपये प्रति वर्ग मीटर होगा।एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि मोहान रोड पर 785 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अनंतनगर योजना में लगभग डेढ़ लाख लोगों के आशियाने का सपना साकार होगा। योजना का विकास अंतरराष्ट्रीय मानकों के अंतर्गत ग्रिड पैटर्न पर किया जा रहा है। इसमें चौड़ी सड़कों के साथ निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए भूमिगत केबल होंगे। लगभग 100 एकड़ क्षेत्रफल में एजुकेशन सिटी विकसित की जाएगी। लगभग 130 एकड़ भूमि पर हरित क्षेत्र व पार्क विकसित किए जाएंगे। पिछले पंजीकरण में उपलब्ध प्लाॅटों से करीब दस गुना तक आवेदन आए थे। जो लोग पिछले दो बार में रह गए हैं, वह इस बार आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

अनंत नगर योजना। 

अनंत नगर योजना। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें