फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP: आप ने मुख्य चुनाव आयुक्त को घेरा, भाजपा के प्रकोष्ठ अध्यक्ष की तरह बयानबाजी करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज - फोटो : ANI
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग पर भाजपा के प्रकोष्ठ अध्यक्ष की तरह बयानबाजी करने का आरोप लगाया है। प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने रविवार को कहा कि बिहार में वोटर लिस्ट के लिए चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर मचे बवाल पर मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार के पक्ष में बोल रहे हैं। केंद्र सरकार अपने पक्षधर को मुख्य चुनाव आयुक्त बना रही है। मुख्य चुनाव आयुक्त को पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन की तस्वीर दफ्तर में लगा लेनी चाहिए और सुबह-शाम ये तस्वीर देखनी चाहिए। मुझे लगता है कि इससे उनके विचारों में थोड़ा शुद्धिकरण होगा। “आप” के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने मुख्य चुनाव आयुक्त के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त इस तरह बयानबाजी कर रहे हैं, जैसे भाजपा के किसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हों।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें