ग्रेटर नोएडा (संवाद)। आम आदमी पार्टी ने संगठन विस्तार और आगामी पंचायत चुनाव को लेकर ग्रेटर नोएडा में समीक्षा बैठक की। संगठन को गांव स्तर पर मजबूत करने के लिए रणनीति बनाई गई। कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। दिल्ली प्रदेश के विधायक एवं उत्तर प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूती देने के लिए पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुट जाने को कहा। इस मौके पर पश्चिम प्रांत के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला प्रभारी सीएम चौहान, जिलाध्यक्ष परशुराम चौधरी आदि मौजूद रहे।