ग्रेटर नोएडा। योग दिवस पर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 1000 से अधिक जगहों पर कार्यक्रम होंगे। प्रशासन और ग्रेनो प्राधिकरण के मुख्य कार्यक्रम ग्रेनो के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स और नोएडा स्टेडियम में होंगे। शनिवार को मलकपुर स्टेडियम में आयोजित योग अभ्यास सत्र में प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली मौजूद रहें। सेक्टर सिग्मा-3 के प्राचीन डाकिया बाबा मंदिर स्थित वृद्धाश्रम में विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। रामलाल वृद्धाश्रम में भी बुजुर्गों को जागरूक किया गया। कॉलेजों में भी योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया गया। ब्यूरो