दादरी (संवाद)। योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और योग्य योग शिक्षकों को तैयार करने के उद्देश्य से दादरी में योग शिक्षक बनने के लिए योग साधकों की परीक्षा आयोजित की गई। भारत सरकार के उपक्रम राष्ट्रीय शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में योग साधकों की परीक्षा दादरी तहसील के समीप गोपाल इलेक्ट्रॉनिक्स आवास पर संपन्न हुई। इसमें योग साधकों ने हिस्सा लेकर योग के क्षेत्र में अपनी योग्यता प्रदर्शित की। इस दौरान मुख्य योग शिक्षक डॉक्टर संजीव शर्मा, योग परीक्षक डॉ. उमेश शर्मा तथा राष्ट्रीय शिक्षण संस्थान के पदाधिकारी उपस्थित रहे।