इनर व्हील क्लब की ओर से मानसिक स्वास्थ्य के लिए नेशनल पीजी कॉलेज में योग सत्र का आयोजन हुआ।
लखनऊ। इनर व्हील क्लब की ओर से मानसिक स्वास्थ्य के लिए नेशनल पीजी कॉलेज में योग सत्र का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों को तनाव को कम करना और भावनात्मक रूप से मजबूत बनने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षक आचार्य प्रशांत ने कहा कि योग से स्वास्थ्य सही रहता है। क्लब की अध्यक्ष शिखा राज, राजेश पाठक, मनीषा चोला, इंदु अग्रवाल, पल्लवी एवं अजीता आदि लोग मौजूद रहे।