फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाब समसुद्दीन पार्क में मनाया गाय योग दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाब समसुदीन पार्क में मनाया गया योग दिवस
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। स्थानीय समसुद्दीन पार्क में शुक्रवार को पांचवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योग की शुरुआत हज कमेटी के चेयरमैन औरंगजेब और एसडीएम रीगन कुमार द्वारा की गई। इस दौरान योग गुरुओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति व संस्कारों का हिस्सा रहा है। योग के माध्यम से सकारात्मक जीवन शैली को बल मिलता है। योग शरीर और मन को स्वस्थ बनाता है। उन्होंने कहा कि करो योग रहो निरोग इसी मूल मंत्र से मनुष्य जीवन में स्वस्थ रह सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त महाराष्ट्र महासभा के 69 वें सत्र को संबोधित करते हुए विश्व समुदाय के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का आह्वान किया उसी आह्वान पर आज पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने यहां कई आसन करवाये। बतौर मुख्य अतिथि मौजूद औरंगजेब ने सभी योग प्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हजारों वर्ष पूर्व विकसित योग रूपी संपदा को हम भारतवासी स्वयं भूल बैठे थे। अब वैज्ञानिक पद्धति से पुन: योग शुरू कर दिया गया है। कार्यक्रम के समापन के पहले शांति पाठ का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर सरकारी कर्मचारियों के अलावा स्कूली छात्र-छात्राएं व शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें