ग्रेटर नोएडा(संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित लीजेंड क्रिकेट मैदान एक पर चल रहे मानसून कप सीजन एक में योद्धा-11 ने द एसएएस को 75 रन से पराजित किया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले परविंदर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। योद्धा-11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टी-20 मुकाबले में सात विकेट के नुकसान पर 196 रन का स्कोर बनाया। परविंदर ने 79 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से प्रभावहीन गेंदबाजी रही। लक्ष्य का पीछा करने उतरी द एसएएस की टीम आठ विकेट पर 121 रन ही बना सकी।